विद्यालय का गौरवपूर्ण इतिहास

बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इण्टर कॉलेज (के .के .वी .) चारबाग, लखनऊ

जनसेवी स्व .पंडित श्रीनारायण मिश्र "बप्पा जी" के द्वारा एक छोटी सी पाठशाला ग्रेन मार्केट, गणेशगंज, लखनऊ में स्थापित की गयी थी। गणेशगंज में यह जगह की कमी का देखते हुए यह पाठशाला आलमबाग, लखनऊ में स्थानांतरित की गयी। इंस्टीट्यूटका विधिवत सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के अंतर्गत वर्ष 1939 -40 में पंजीकृत कराया गया था। "बप्पा जी " ने व्यवसायिक विषयो की शिक्षा का ध्यान में रखते हुए विद्यालय में अन्य विषयो के अतिरिक्त बढ़ई गिरी ,पुस्तक कला, मशीनरी आदि जैसे व्यवसायिक विषयो की शिक्षा की व्यवस्था की तथा विद्यालय को वर्तमान स्थल में स्थापित किया। बप्पा स्मारक निधि प्रेस के रूप में विद्यालय प्रांगण में प्रेस को स्थापित किया, मशीन लगवायी इसमें अन्य शिक्षण कार्य से सम्बन्धित छपाई को कार्य किया जाता था। कान्यकुब्ज वोकेशनल कॉलेज में हाई स्कूल की माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता वर्ष 1939 में एवं वर्ष 1947 में माध्यमिक शिक्षा परिषद से इण्टर की मान्यता प्राप्त हुई।

यह विद्यालय परीक्षाफल के नाते अच्छे विद्यालयों में गिना जाने लगा। छात्रों, अभिभावकों तथा स्टाफ के आग्रह पर इण्टर कॉलेज की सफलता का देखते हुए 1954 में पंडित श्री नारायण मिश्र "बप्पा जी " द्वारा कान्यकुब्ज वोकेशनल डिग्री कॉलेज की स्थापना की गयी। उसी वर्ष लखनऊ विश्व विद्यालय द्वारा बी .ए. कक्षाओं के पठन -पाठन के लिये मान्यता प्रदान की गयी। लखनऊ विश्व विद्यालय द्वारा बी .एस-सी . कक्षाओं की सन 1959 में मान्यता दी गयी। बप्पा श्री नारायण वोकेशनल कॉलेज 1967 तक कान्यकुब्ज वोकेशनल के नाम से संचालित था तथा शासन द्वारा नाम परिवर्तन के आदेश के अनुपालन में बप्पा श्री नारायण वोकेशनल डिग्री कॉलेज को नाम रखा गया।

वर्तमान समय में इंस्टीट्यूट
के अंतर्गत निम्नलिखित संस्थायें संचालित है

बप्पा श्री नारायण वोकेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय
(के .के .वी.)लखनऊ

बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इण्टर कॉलेज
(के .के .वी.)लखनऊ

बप्पा श्री नारायण वोकेशनल गर्ल्स इण्टर कॉलेज
(के .के .वी.)लखनऊ

बप्पा श्री नारायण वोकेशनल जूनियर हाई स्कूल
(के .के .वी. बेसिक एवं इंग्लिश मीडियम स्कूल)लखनऊ

विशेषज्ञ शिक्षक

पुस्तकालय

कंप्यूटर लैब

सरकारी छात्रवृत्ति

हमारी शीर्ष सुविधाएं

हम सर्वोत्तम शैक्षिक वातावरण प्रदान करते हैं

प्रयोगशालाएं

सभागार

खेलकूद

योगा

संदेश

प्रिंसिपल संदेश

एक सृजनशील समाज की जड़े सशक्त शिक्षा प्रणाली में निहित है। शिक्षा न केवल अपने आप में एक लक्ष्य है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव का प्रबल वाहक भी है।श्रेष्ठता हासिल करने के इस ध्येय में हम आपको आमंत्रित करते हैं

हमने हमेशा यह माना है कि शिक्षा सांस्कृतिक, जनसांख्यिकीय, सामाजिक और यहां तक कि राष्ट्रीय सीमाओं से परे है, क्योंकि यह चेहरे पर मुस्कान और दिल में काफी आत्मविश्वास और वीरता के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए व्यक्ति के विचारों और दृष्टिकोण को आकार देने का प्रयास करती है। सही मायने में शिक्षित कहलाने के लिए, किसी को न केवल अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रम पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, बल्कि हमारे आसपास की दुनिया की गहरी समझ भी होनी चाहिए, क्योंकि यह हमारे समझ कौशल को चुनौती देने वाले भंवरों और चक्रवातों की एक निरंतर बदलती श्रृंखला में कभी कभी खुद को रूपांतरित और आकार देता है।

इन स्थितियों में, आप में से प्रत्येक का सार्थक योगदान एक जटिल दुनिया को व्यवस्थित करने में मदद कर सकता है।

श्री अनुराग दीक्षित

प्रधानाचार्य
संकाय

हम सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के माध्यम से
निम्नलिखित संकायों में शिक्षा प्रदान करते हैं

मानविकी

वैज्ञानिक

वाणिज्य

कृषि

हमसे संपर्क करें

शिक्षा संबंधी जानकारी के लिए किसी भी मदद की ज़रूरत है

हमें खोजें

हम गूगल मैप पर हैं